Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

भारी बारिश के बीच कोलकाता के मांडेविला गार्डन्स में आग, कई घंटे बाद काबू

कोलकाता, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । गहरे निम्नचाप के कारण लगातार हो रही बारिश से कोलकाता जलमग्न है। हालात को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी मैदान में उतरे हुए हैं। खुद शहरी विकास मंत्री एवं मेयर फिरहाद हाकिम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच मंगलवार सुबह शहर के मांडेविला गार्डन्स बाजार की एक दुकान में आग लग गई।

कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी और लपटों के साथ काला धुआं पूरे इलाके में छा गया। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। लेकिन दमकल इंजन के पहुंचने से पहले ही आग पास की दूसरी दुकान में भी फैल गई। बाद में एक-एक कर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बारिश और जलभराव की वजह से आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

खबर मिलते ही मेयर फिरहाद हकीम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दमकल अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और मौके से ही राहत कार्यों की निगरानी की। घनी आबादी और संकरी गलियों वाला इलाका होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए।

दमकल विभाग का प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। हालांकि, आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *