
कानपुर, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के कानपुर जनपद में काकदेव स्थित न्यू लाइफ चर्च काकादेव में sunday आगमन पर फर्स्ट एडवेनट डे का पहला sunday मनाया गया है. यह जानकारी न्यू लाइफ चर्च के पादरी डायमंड यूसुफ ने दी.
पादरी डायमंड युसूफ ने भक्तगणों को यीशु के आगमन की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि यह रितु आशा, शांति, आनंद और प्रेम जैसे विषयों पर केंद्रित है.
उन्होंने बताया कि आगमन sunday की शुरुआत भक्ति गानों के साथ हुई. डायमंड यूसुफ ने पहले कैंडल जलाते हुए प्रभु के संदेश से सबको प्रेरित किया. आराधना सभा के दौरान पादरी विनय कुमार व दिलीप कुमार द्वारा स्तुति गान का संचालन करते हुए भक्तगणों के साथ मिलकर (गीत) तेरी आराधना करु पाप क्षमा कर जीवन दे दे दया की याचना करु तेरी आराधना करु गीत से भक्तगण मंत्र मुग्ध हो गए.
इस मौके पर राहुल जेम्स, दिलीप कुमार, विनय कुमार विमलेश, संदीप सुदर्शन, मेनका यूसुफ, शिल्पा जेम्स, सुनीता पीटर मोहित पीटर, आशीष मोर्गन, अभिषेक, आदि भक्तगण मौजूद रहे.
(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद
