Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘चिरंजीवी हनुमान–द इटरनल’ की पहली झलक आई सामने

चिरंजीवी हनुमान – द इटरनल

होम्बले फिल्म्स की ‘महावतार नरसिम्हा’ से एनिमेशन की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुके भारतीय सिनेमा को अब एक और भव्य प्रस्तुति मिलने जा रही है। अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट की आगामी फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान–द इटरनल’ को भारत की पहली एआई-जनरेटेड फीचर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी थी और अब निर्माताओं ने इसका पहला टीज़र जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म भगवान श्रीराम के प्रति पवनपुत्र हनुमान की अटूट भक्ति, शक्ति और समर्पण को भावनात्मक अंदाज़ में दर्शाने का वादा करती है।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजेश मापुस्कर ने किया है, जबकि इसके निर्माता आलोक जैन, अजीत अंधारे, विजय सुब्रमण्यम और विक्रम मल्होत्रा हैं। अत्यधुनिक तकनीक के साथ तैयार की गई यह फिल्म 3D एनिमेशन पर आधारित है, जो इसे तकनीकी रूप से भी बेहद खास बनाती है। मेकर्स का दावा है कि एआई और एनिमेशन के मेल से भारतीय पौराणिक कथाओं को एक नए और भव्य स्तर पर पेश किया जाएगा।

1 मिनट 11 सेकंड के टीज़र में दिखाई गई शानदार विजुअल्स और भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। टीज़र सामने आते ही फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट, कलाकारों और कहानी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन 2026 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *