Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

22 दिन से लापता महिला का पहले हाथ मिला फिर शव

मृतका का फाइल फोटो
हाथ मिलने के बाद शव तलाशते पुलिसकर्मी

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बेटे व भतीजे ने रविवार को कपड़ों से की शिनाख्त

झांसी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मोंठ थाना क्षेत्र में पिछले 22 दिन से लापता एक महिला का शव शनिवार को मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात महिला का कटा हाथ मिला, उसके अगले दिन लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में महिला की पूरी लाश मिली। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने इसे मॉर्चुरी में रखवा दिया। रविवार को महिला के भतीजे व बेटे ने महिला की पहचान उसके कपड़ों के आधार पर की। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

रविवार को झांसी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे महिला के भतीजे छोटू व बेटे विशाल राजपूत ने बताया कि मृत महिला रानी देवी (40) पत्नी लालदास है। वह समथर थाना क्षेत्र के बरनाया गांव की रहने वाली थीं। बड़ी मम्मी रानी देवी मानसिक रूप से कमजोर थी। 2019 में उनके पति की मृत्यु हो गई थी। बड़ी मम्मी घर का सारा काम करती थी। 22 नवंबर को वे बिना बताए घर से चली गई थीं। इसके बाद आस-पास के इलाके और रिश्तेदारी में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पहले कभी बड़ी मम्मी अकेले घर से बाहर नहीं गई थीं, इसलिए चिंता होने लगी। ढूंढने पर नहीं मिलीं, तो 2 दिन बाद समथर थाने में लापता दर्ज कराई गई।

पहले हाथ और फिर मिली महिला की लाश

12 दिसंबर की रात मोठ के केसर वाटिका गार्डन के पास शादी में काफी लोग इकट्ठा थे। इसी बीच एक युवक ने सड़क किनारे कटा पड़ा हाथ देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मोठ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाथ को कब्जे में लिया और महिला के शव की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन यानी 13 दिसंबर को महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। जिस स्थान पर कटा हाथ मिला था, उससे लगभग 100 मीटर दूर शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव लगभग 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

बेटे व भतीजे ने कपड़ों से की शिनाख्त

पुलिस महिला के परिजनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच यह जानकारी मिली कि पुलिस को शव मिला है। सूचना पर रानी देवी के बेटे विशाल और भतीजा छोटू राजपूत झांसी मेडिकल कॉलेज स्थित मॉर्च्यूरी पहुंचे। यहां दोनों ने शव के कपड़ों से अपनी मां रानी देवी की पहचान की।

इनका है कहना

मोंठ सीओ अजय श्रोत्रीय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और उसका इलाज भी चल रहा था। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। उसके बाद ही ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *