Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

‘फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज’ : बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइक्लिंग की आवश्यकता का संदेश

'फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज' : बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइक्लिंग की आवश्यकता का संदेश

बीकानेर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत सरकार द्वारा संचालित ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत साइकिल रेस’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नमो साइक्लिंग क्लब एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक कैलाश नारायण व्यास एवं जिला साइकलिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने हरी झंडी दिखाकर इसे शुरू किया तथा ‘फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज’ के नारे के साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइक्लिंग की आवश्यकता का संदेश दिया। जूनागढ़ के सामने से रवाना होकर केईएम रोड एलआईसी शाखा होते हुए ब्रह्मकुमारी सर्किल एलआईसी द्वितीय शाखा सार्दुलगंज पर समाप्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम सारण, कोच श्रवण भांभू, जेठाराम गाट, पेरा साइक्लिस्ट प्रवीण कुमार, पेमाराम मेहरिया, मुन्नीराम गोदारा, रामप्रसाद जाट, दिलीप कसवां, राकेश बिश्नोई एवं एलआईसी कर्मचारियों ने इस रेस में भाग लिया। सुरेंद्र कूकणा ने अधिक से अधिक लोगों को इस मुहीम के जुड़ने के लिए आह्वाहन किया।

इस आयोजन में 200 से अधिक साइक्लिंग प्रशंसकों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी 2026 (रविवार) को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष इसमें भाग लेंगे। यह आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से गांधी पार्क तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नमो क्लब द्वारा प्रत्येक रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ रेस का आयोजन किया जाएगा। इस बार ‘संडे ऑन साइकिल’ रेस का आयोजन स्वच्छता सैनानियों के साथ किया जाएगाl

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *