Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

अवैध रुप से पटाखा बेचने वाले पांच आराेपित गिरफ्तार

अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 12 घंटे के अंदर पांच गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बेचने और भंडारण करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत बीते 12 घंटे में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार काे बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रजनीश और अजीत नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है। ये लोग एक वाहन में पटाखा भरकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें परथला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर सोनू पुत्र ज्ञानेंद्र और श्रीराम गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 बड़े कार्टून में लाखों रुपये कीमत के पटाखे बरामद हुए हैं। ये लोग एक छोटा पिकअप में यह विस्फोटक भर कर ले जा रहे थे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसी तरह थाना कासना पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर प्रमोद कुमार पुत्र वेद राम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। बरामद पटाखा एक वाहन में भरकर ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध पटाखा कहां से खरीद कर लाया था। वहीं सभी आराेपिताें काे न्यायालय में पेश करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *