Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : निवेश के नाम पर 32 लाख की ठगी, पांच गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपित

फरीदाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा पैसा कमाने का लालच देकर 32 लाख रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने सोमवार को खाताधारक, खाता ऑपरेटर व खाता उपलब्ध करवाने वाले सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-15, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसके व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर एक संदेश प्राप्त हुआ। उक्त संदेश के माध्यम से उसे एसबीआई सिक्योरिटी ग्रुप नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित जानकारी दी जाती थी। ग्रुप के माध्यम से शिकायतकर्ता को एक वेब लिंक भेजा गया, जिसके जरिए एक फर्जी एप डाउनलोड करवाकर उसका खाता खुलवाया गया और निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। खाता खुलने के बाद उसे रोजाना निवेश के टिप्स दिए जाने लगे, जिनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने कुल 32 लाख 80 हजार रुपये का निवेश कर दिया। बाद में जब शिकायतकर्ता को ठगी का आभास हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सैंट्रल, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र शर्मा निवासी मालवीय नगर, जयपुर, पराग जोशी निवासी गणेश नगर जयपुर, शिवम बोचिवाल निवासी रामगढ रुरल, शेखावती, राम सिंह वासी बगरु, जयपुर हाल गणेश नगर जयपुर व रोहित लाल यादव निवासी अकोदिया म.प्र. हाल बदरवास करनी विहार, वैशाली नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी टेलिग्राम के माध्यम से एक दुसरे से जुडे थे, रोहित मामले में खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 15 लाख रूपये आये और आरोपी पराग ने राहित का खाता लेकर आगे रामसिंह व राम सिंह खाता को आगे जितेन्द्र व शिवम को दिया था, जो खाता को ऑपरेट करते थे और खाता में आये पैसो को आगे ठगों के पास भेज देते थे। आरोपी पराग, रामसिंह व जितेन्द्र को जेल भेजा गया है वहीं शिवम व रोहित को चार दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *