राजस्थान आवासन मण्डल की पांच नई आवासीय योजनाओं की शुरुआत, हर वर्ग को मिलेगा सम्मानजनक आवास

जयपुर, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan आवासन मण्डल की बहुप्रतीक्षित पांच आवासीय योजनाओं का शुभारम्भ बुधवार को जयपुर स्थित आवास भवन में किया गया. नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इन योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन की ओर बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है.

Rajasthan Housing Board (2)

मंत्री खर्रा ने बताया कि इन 5 पंजीकरण योजनाओं के तहत कुल 667 आवास-फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जो उदयपुर, बारां, बूंदी, धौलपुर और बाड़मेर जिलों में आमजन को बेहतर आवासीय विकल्प प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग को आवास उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है. यह योजनाएं सिर्फ मकान नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का माध्यम भी बनेंगी. सभी योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकसित की जाएंगी, जिससे लाभार्थियों को आधुनिक जीवन की समस्त सुविधाएं मिल सकेंगी.

इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि Rajasthan आवासन मण्डल आमजन के आवास सपनों को साकार करने में पहली पसंद बना हुआ है. उन्होंने मण्डल की योजनाओं की सराहना भी की. उल्लेखनीय है कि मई माह में ही मण्डल ने 427 आवासों की 5 आवासीय योजनाएं जयपुर, बारां, बूंदी और धौलपुर में शुरू की थीं.

शुभारम्भ समारोह में आवासन मण्डल के अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि, आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, सचिव डॉ. अनिल पालीवाल, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

मुख्य योजनाएं इस प्रकार हैं:

  • बूंदी जिले की नैनवा आवासीय योजना, पॉकेट-A एवं पॉकेट-B में विभिन्न आय वर्ग के लिए 72 स्वतंत्र आवास, लागत 7 लाख 80 हजार से प्रारंभ.

  • बारां जिले की अटरू आवासीय योजना में विभिन्न आय वर्ग के लिए 189 स्वतंत्र आवास, लागत 7 लाख 60 हजार से प्रारंभ.

  • बाड़मेर जिले की लंगेरा आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी आय वर्ग के लिए 200 स्वतंत्र आवास, लागत 8 लाख 61 हजार से प्रारंभ.

  • धौलपुर जिले की बाड़ी रोड योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी (जी+3) आय वर्ग के लिए 64 फ्लैट्स, लागत 12 लाख 45 हजार से प्रारंभ.

  • उदयपुर जिले की पानेरिया की मादड़ी में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी (जी+3) आय वर्ग के लिए 142 फ्लैट्स, लागत 11 लाख 68 हजार से प्रारंभ.

Leave a Comment