Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

35 करोड़ 87 लाख की पेयजल परियोजना से जल्द मिलेगा पांच गांवों को नहरी पानी

जलघर पर जांच करते हुए रणधीर मताना।

-उपमंडल अभियंता ने ईक्कस जलघर व हांसी ब्रांच का किया निरीक्षण

जींद, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा के जींद जिले के नजदीक बसे पांच गांवों में जल्द ही 35 करोड़ 87 लाख की पेयजल परियोजना से नहरी पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है। बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए शुक्रवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता रणबीर सिंह ने गांव ईक्कस के जलघर व हांसी ब्रांच का निरीक्षण करने के उपरांत गांव ईंटलकलां में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों से बातचीत की। इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना, ईंटलकलां के सरपंच रामनिवास सहित विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

उपमंडल अभियंता ने कहा कि जल जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए हर उपभोक्ता तक साफ व स्वच्छ जल पहुंचाना विभाग की जिम्मेवारी है। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर उपभोक्ताओं की डिमांड व आवश्यकता अनुसार नए जलघर, बुस्टर, नए टयूब्बैल, पेयजल पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जींद के विभिन्न गांवों में अनेक स्कीमों के तहत पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्यों पर काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में जींद शहर के नजदीक पांच गांवों की पेयजल सप्लाई की 35 करोड़ 87 लाख की परियोजना पर भी काम तेजी से चल रहा है। इस परियोजना में गांव ईंटल कलां, ईंटल खुर्द व जलालपुर कलां में तीन नए ट्यूबवेल आधारित जलघर बनाए जाएंगे। जबकि संगतपुरा व जाजवान गांव में जलघर का सुधरीकरण कर इन पांचों गांवों को एक जगह से रॉ वाटर लिफ्टिंग के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ईक्कस में जलघर बनाया गया है, जहां हांसी ब्रांच से पानी लिया जाएगा और पांचों गांवों में पहुंचाया जाएगा। इससे ग्रामीणों की पेयजल से संबंधित समस्या का समाधान हो जाएगा।

—-

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *