Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

फ्लाइट में देरी से एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों में गुस्सा

इंडिगो एयरलाइंस के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की वैश्विक सेवा में आई तकनीकी खामी की वजह से बुधवार को इंडिगो की कुछ उड़ानों में देरी हुई है और कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। एयरलाइंस की दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, गोवा, कोलकाता और लखनऊ जैसे शहरों से आने वाली घरेलू उड़ानें रद्द की गईं हैं। इस कारण एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मचने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों में गुस्सा फूटा है।

इंडिगो ने कहा है कि हमारी टीमें ऑपरेशन जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। इसके अलावा हम प्रभावित ग्राहकों को दूसरी फ्लाइट के ऑप्शन या रिफंड दे रहे हैं। एयरलाइंस ने इन दिक्कतों की वजह से ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए अफसोस जताया है। ग्राहकों से अनुरोध किया गया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले https://www.goindigo.in/check-flight status.html पर फ़्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। हाल ही में एयरक्राफ्ट में सॉफ्टवेयर अपग्रेड के कारण इंडिगो के यात्रियों को फ्लाइट में काफी देरी का सामना करना पड़ा। इसके लिए एयरलाइन ने माफी मांगी और ग्राहकों की चिंताओं को दूर करते हुए परेशानी को कम करने की कोशिश करने का भरोसा दिया।

इंडिगो की पिछले दो दिनों में कुल 42 उड़ानें रद्द कर दी गई। इन उड़ानों में 22 आगमन और 20 डिपार्चर दोनों शामिल है। फ्लाइट्स के रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स के रद्द होने के पीछे की वजह ‘ऑपरेशनल समस्याएं’ रही। इससे प्रभावित कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *