Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

फ्लिपकार्ट का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़ा दांव, मिनिवेट एआई में बहुमत हिस्सेदारी की हासिल

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कृत्रिम मेधा (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) समाधान प्रदाता कंपनी मिनिवेट एआई में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। कंपनी ने शुक्रवार को एआई में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, कंपनी ने इस अधिग्रहण के वित्तीय विवरणों का खुलासा नहीं किया।

इस अधिग्रहण पर मिनिवेट एआई के फाउंडर, आदित्य रचकोंडा ने कहा कि फ्लिपकार्ट के साथ यह पार्टनरशिप कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह हमें अपने मालिकाना जेनएआई सॉल्यूशन, कैटलॉग वीडियोफिकेशन से लेकर कन्वर्सेशनल सर्च तक सीधे भारत के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर लागू करने में मदद करेगा, जिससे लाखों ग्राहकों के लिए शॉपिंग अधिक सहज और इमर्सिव हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि यह निवेश फ्लिपकार्ट के लॉन्ग-टर्म टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा, ताकि कंपनी डिजिटल कॉमर्स इनोवेशन में सबसे आगे रहे। यह अधिग्रहण सामान्य क्लोजिंग शर्तों के पूरा होने पर निर्भर है।

फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कॉर्पोरेट रवि अय्यर ने कहा कि मिनिवेट एआई का अधिग्रहण एक रणनीतिक निवेश है, जो खास टैलेंट और एडवांस्ड मालिकाना टेक्नोलॉजी के इंटीग्रेशन से कंपनी की कोर जेनएआई क्षमताओं को बढ़ाएगा, जिसमें कैटलॉग वीडियोफिकेशन और सिमेंटिक सर्च के लिए प्रमुख सॉल्यूशन शामिल हैं। अय्यर ने कहा कि ये विज़ुअल-फर्स्ट और वीडियो-फर्स्ट कॉमर्स के बढ़ते इंडस्ट्री ट्रेंड को संबोधित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो आखिरकार फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म और समय के साथ, व्यापक फ्लिपकार्ट ग्रुप इकोसिस्टम में उच्च ग्राहक जुड़ाव, कन्वर्जन और लॉन्ग-टर्म इनोवेशन को बढ़ावा देगा।

फ्लिपकार्ट समूह की भारत की प्रमुख डिजिटल कॉमर्स कंपनियों में से एक है। इस समूह की कंपनियों में फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, क्लियरट्रिप और super.money शामिल हैं। फ्लिपकार्ट 2007 में शुरू हुआ, जो लाखों सेलर्स, व्यापारियों और छोटे बिजनेस को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति में हिस्सा लेने में मदद कर रहा है। 500 मिलियन से ज्‍यादा रजिस्टर्ड यूज़र्स के साथ कंपनी का मार्केटप्लेस 80 से ज़्यादा कैटेगरी में 150 मिलियन से ज़्यादा प्रोडक्ट देता है। आज इस प्लेटफॉर्म पर 1.4 मिलियन से ज़्यादा सेलर्स हैं, जिनमें शॉप्सी के सेलर्स भी शामिल हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *