Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

स्वर्ण नगरी में सैलानियों का सैलाब, होटल, रिजॉर्ट्स हाउसफुल

Photo 1
Photo 1

जैसलमेर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वर्णनगरी न्यू ईयर मनाने के लिए देश प्रदेश में पहली पसंद बनती जा रही है। शहर में इन दिनों देश के कोने कोने से सैलानी आ रहे हैं। इन दिनों देशी सैलानियों के साथ ही विदेशी सैलानी भी न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करने जैसलमेर पहुंच रहे हैं। हालांकि विदेशी सैलानियों की आवक कम है लेकिन देसी सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है। पिछले एक-दो दिनों से शहर हाउसफुल हो रहा है। शहर के पर्यटन स्थलों सोनार दुर्ग, हवेलियां, गड़ीसर, खुहड़ी व सम के धोरों में कदम रखने तक की जगह नहीं है। सुबह से लेकर देर शाम तक सैलानियों की आवाजाही बनी हुई है। शहर के पार्किंग स्थलों में वाहन खड़े करने की जगह तक नहीं है। पर्यटकों की बूम से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक छा गई है।

विश्व पर्यटन के मानचित्र पर जैसलमेर अपनी अलग पहचान बना चुका है। सर्दी के तेवर तेज होने के साथ सैलानियों की आवक में भी इजाफा हो गया है। आगामी न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर होटल व रिसोर्ट संचालकों ने जमकर तैयारी कर ली है क्रिसमस पर शुरू हुआ यह हुजूम अब नए साल के बाद ही थमेगा। सैलानियों के बूम को लेकर पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर भी रौनक नजर आ रही है।

पर्यटन विशेषज्ञ मयंक भाटिया ने बताया कि जैसलमेर के अधिकांश होटल व रिसोर्ट पूरी तरह से बुक है। पर्यटन व्यवसाय को इस बार न्यू ईयर पर बंपर सैलानियों के आवक की उम्मीद है। इसके लिए होटल व रिसोर्ट संचालकों द्वारा जमकर तैयारी भी की गई है। इस साल रिकॉर्ड तोड़ सैलानियों के जैसलमेर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके चलते आगामी एक-दो दिनों में स्वर्णनगरी हाउसफुल हो जाएगी। सभी होटलों में बुकिंग चल रही है और 90 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। शेष 10 प्रतिशत बुकिंग महंगे दामों में होगी। धोरों के बीच रिजॉर्ट पर भी जबरदस्त बुकिंग हो रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार रिकार्ड तोड़ सैलानी आएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्रशेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *