Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी भागों में अब छाएगा कोहरा

माैसम

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश के पारे में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के 23 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 5.3 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। पूर्वी – पश्चिमी भागों में कही कही हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। जयपुर के पारे में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर के अलावा नागौर का न्यूनतम तापमान 5.9, लूणकरणसर का 6, दौसा का 6.5, सीकर और वनस्थली का 7, माउंट आबू 7.2, बारां का 7.8, अलवर का 8, करौली और सिरोही का 8.1, चूरू का 8.6, झुंझुनूं का 9, सीकर का 9.1, श्रीगंगानगर 9.3, डबोक 9.4, चित्तौडग़ढ़, नागौर और जैसलमेर का 9.5, भीलवाड़ा और बीकानेर का 9.6 और पाली का 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 1-2 दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने के साथ ही राज्य के पूर्वी – पश्चिमी भागों में कही कही हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *