Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया बेकरी निर्माण केंद्रों और ठेलों, फास्ट फूड स्टॉल का निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया बेकरी निर्माण केंद्रों और ठेलों, फास्ट फूड स्टॉल का निरीक्षण.

जबलपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बेकरी निर्माण केन्द्रों तथा मुख्य मार्गों पर संचालित चाइनीज, फास्ट फूड स्टॉल के निरीक्षण की कार्यवाही सोमवार को भी जारी रही।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को बिलहरी स्थित सोनू चाइनीज सेंटर से चिली सॉस, साई राम चाइनीज से पेटिस, ब्यौहारबाग हाईकोर्ट रोड स्थित ब्रदर्स फूड्स् प्वाइंट से चिकन टिक्का, नवाब कोरमा से चिकन सोरबा, रानीताल यादव कॉलोनी स्थित स्पेशलिस्ट चाइनीज सेंटर से नूडल्स एवं स्टैण्डर्ड फूड स्टॉल से पावभाजी की भाजी तथा शहपुरा स्थित जैन बेकरी से चॉकलेट एवं केक के नमूने लिये गये।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण सॉस, तेल, पाव, नूडल्स आदि का उपयोग करने के निर्देश दिये गये। साथ ही खाद्य पदार्थों के लेबल पर अंकित अवसान तिथि का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई। खाद्य पदार्थ का उपयोग अवसान तिथि व्यतीत होने के पश्चात करते पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दी।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *