Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

खाद्य सुरक्षा टीम ने करवाया सौ किलो मिलावटी पनीर नष्ट

खाद्य सुरक्षा टीम ने करवाया सौ किलो मिलावटी पनीर नष्ट

जयपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने आगरा रोड पालड़ी मीणा में मिलावटी पनीर पर कार्यवाही करते हुए सौ किलो मिलावटी पनीर नष्ट करवाया।

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार दीपावली के त्यौहार के मध्यनजर अलग अलग टीमें बनाकर सघन अभियान के रूप में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री विशेषकर घी,तेल,मसाले,पनीर,मावा, मिठाइयों की निर्माण इकाइयों एवं विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में टीम ने बुधवार की सुबह पालड़ी मीणा में मिलावटी पनीर के एक कारखाने पर कार्यवाही करते हुए 100 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करवाया। मुस्तफा खान प्रताप डेयरी के नाम से कारखाना चला रहा था। वह बड़ौदामेव अलवर से दूध मंगा कर पनीर तैयार करते हैं और फिर मौके पर दूध से क्रीम निकालने की मशीन लगी हुई थी। मुस्तफा ने स्वीकार किया किया कि दूध में से फैट निकालकर पनीर तैयार करता है और ढाबों रेस्टोरेंट पर रुपए 220 प्रति किलो में बेचता है।

इस तरह से दूध में से क्रीम निकालकर मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा था। पूर्व में भी इस कारखाने पर कार्यवाही में लिए गए नमूने अमानक पाए गए थे। कार्यवाही में 100 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करवाया गया। परिसर में गंदगी और अनहाइजेनिक तरीके से पनीर तैयार किया जा रहा था। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पनीर निर्माण पर अग्रिम आदेशों तक पाबंदी लगाई गई। फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी कर नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी,विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *