Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

खाद्य सुरक्षा टीम ने किया सोना सिक्का ब्रांड के नकली मूंगफली तेल के 39 टीन सीज

खाद्य सुरक्षा टीम ने किया सोना सिक्का ब्रांड के नकली मूंगफली तेल के 39 टीन सीज

जयपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने सोना सिक्का ब्रांड के मूंगफली तेल की निर्माता कंपनी श्याम एण्ड श्याम ऑइल, प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर के सेल्स ऑफिसर कमलकांत द्वारा उनकी कंपनी के नाम से बेचे जा रहे नकली मूंगफली तेल की शिकायत पर कार्रवाई की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ मनीष मित्तल ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीम तूंगा कस्बे में मैसर्स गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी एवं मैसर्स गिर्राज प्रसाद प्रदीप कुमार पर पहुंची। इन दोनों फर्म के मालिकों ने बताया कि सोना सिक्का ब्रांड के मूंगफली तेल का ऑर्डर किया था, जिस पर सप्लायर द्वारा भेजे गए सोना सिक्का के टीन संदिग्ध लगे, जिसकी सूचना दुकानदारों द्वारा कंपनी को दी गई।

जहां मौके पर टीम एवं कंपनी प्रतिनिधि ने तेल के टीन की जांच की, जिसमें टीन संदिग्ध पाए गए। एक दुकान पर 15 एवं अन्य दुकान पर 24 टीन सप्लाई किए गए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दोनों दुकानों से संदिग्ध सोना सिक्का ब्रांड के मूंगफली तेल के नमूने लेकर 39 टीन सीज किए गए।

साथ ही नमूने जांच के लिए केंद्रीय राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भिजवाए जायेंगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे प्रकरण में मैसर्स गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी एवं मैसर्स गिर्राज प्रसाद प्रदीप कुमार के दुकान मालिकों ने सजगता एवं सतर्कता दिखाते हुए कंपनी तक अपनी शिकायत पहुंचा कर संदिग्ध एवं घटिया क्वालिटी का तेल आमजन तक विक्रय होने से पूर्व ही रोक लिया गया,जो प्रशंसनीय है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *