Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

फुटबॉलर लियोनेल मेसी की गॉट इंडिया टूर में पीएम मोदी से नहीं होगी मुलाकात

अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी की गोट इंडिया टूर के तहत नई दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली मुलाकात रद्द कर दी गई है। यह मुलाकात सोमवार को प्रस्तावित थी, जिसके लिए 21 मिनट का प्रोटोकॉल भी तैयार किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बैठक रद्द होने का कारण उनका विदेश दौरा बताया गया है।

मेसी इस समय भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में उनके पहले कार्यक्रम के दौरान कुछ अव्यवस्थाएं देखने को मिली थीं, हालांकि इसके बाद हैदराबाद और मुंबई में उनका दौरा पूरी तरह सुचारु रहा। नई दिल्ली प्रवास के दौरान लियोनेल मेसी के भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत सहित कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करने की संभावना है।

मेसी का भारत दौरा अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित एक सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में वे एक कोचिंग क्लिनिक का आयोजन करेंगे, जिसके बाद मिनर्वा अकादमी के युवा खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि मिनर्वा अकादमी की टीम ने इसी वर्ष तीन यूरोपीय यूथ ट्रॉफी जीती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *