शहर में पहली बार हुई, पुलिस बल के साथ देर रात मंडी मदार टेकरी सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अतिक्रमण की कार्यवाही

जबलपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के क्षेत्र विशेष में सारी रात खुले रहने वाले बाजार को लेकर प्रशासन की कार्यवाही एवं निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं परंतु निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने शहर में पहली बार उन स्थानों पर अतिक्रमण की कार्यवाही करवाई और वह भी खासकर देर रात,जहां आज तक किसी भी अधिकारी की क्षमता के बाहर था।
इसके साथ ही लंबे समय से पूरे शहर में अतिक्रमण की कार्यवाही के चलते प्रशासन पर यह लगातार सवाल उठ रहा था। की पूरी रात तक हनुमानताल और गोहलपुर थाना क्षेत्र में मंडी मदार टेकरी की दुकानों पर प्रशासन कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है, लेकिन मंगलवार देर रात जबलपुर का नगर निगम अतिक्रमण विभाग, पूरे पुलिस बंदोबस्त के साथ मंडी मदार टेकरी क्षेत्र पर पहुंचा और देर रात चल रही दुकानों सहित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्र होने के कारण पुलिस को अप्रिय स्थिति का भी अंदेशा लगा, जिस कारण गोहलपुर पुलिस का बल भी मौके पर पहुंच गया, हालांकि पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ही रही।
अतिक्रमण दल के प्रभारी मनीष तड़से ने बताया किया कार्यवाही केवल सांकेतिक रूप पर की गई है। अब इसके बाद यदि यह दुकान दोबारा शुरू होती हैं तो यहां पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस से भी सहायता लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिक्रमण कर दुकानों को देर रात संचालित ना किया जाए।
—————
(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक



