Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव अमृत कथा महोत्सव 4 से 6 सितंबर तक

उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव जी का तीन दिवसीय अमृत कथा महोत्सव 4 सितंबर से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शुभ सुंदर टॉवर, साईफन चौराहा, उदयपुर में होगा।

बाबा रामदेव

ट्रस्ट के संरक्षक गौरी शंकर अग्रवाल ने बताया कि कलियुग के अवतारी बाबा रामदेवजी के भादवा महोत्सव के तहत 4 से 6 सितंबर तक अमृत कथा महोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में कोलकाता के प्रसिद्ध कथावाचक जयप्रकाश महाराज अपने मधुर स्वर में बाबा रामदेव जी की अमृतमयी कथा का रसपान करवाएंगे।

कथा का प्रथम दिवस जन्मोत्सव, द्वितीय दिवस लीलाउत्सव और तृतीय दिवस ब्यावला पर आधारित रहेगा। बरसात को देखते हुए कार्यक्रम एक हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक हजार से अधिक भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है। श्री गौरी शंकर अग्रवाल ने बाबा रामदेव जी के सभी भक्तों से इस कथा में सहभागी बनने व दर्शन लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि बाबा रामदेव जी की कथा का आयोजन पहली बार उदयपुर में किया जा रहा है। कथा के दौरान कई प्रकार की झांकियां, श्रृंगार एवं भोग के विशेष आयोजन भी होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *