Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

खेत किनारे बिछाये करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

घटनास्थल में वन कर्मचारी और ग्रामीण

रायगढ़, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले के तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत केराखोल गांव में आज सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ करंट की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय जंगली हाथी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हाथी अपने झुंड से भटककर गांव के पास स्थित खेतों की ओर चला आया था। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार विजेंद्र डिप्टी रेंजर विनोद तिग्गा टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी सी के राठिया भी मौके पर पहुंच कर जाँच मे जुट गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खेत से लगे राजस्व भूमि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली सुअर को मारने के लिए बिजली का करंट बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी की उम्र करीब 7 वर्ष है। मृत हाथी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत की जा रही है। साथ ही, इस मामले में दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।इस घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है, क्योंकि बीते कुछ महीनों में इस इलाके में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि फसलों की सुरक्षा के लिए करंट बिछाने जैसे अवैध और खतरनाक तरीके न अपनाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / रघुवीर प्रधान

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *