Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

वन विभाग ने जारी किया नोटिस, ग्रामीणों ने बुलाई महापंचायत

दशगी और बिष्ट पट्टी के ग्रामीणों को वन विभाग का नोटिस से हड़कंप

उत्तरकाशी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के हातड़ , दशगी और बिष्ट पट्टी के ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा वषों पूर्व आवंटित पट्टों को बेदखल करने नोटिस का विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को ग्रामीणों ने महासभा बुलाई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वनविभाग द्वारा स्थानीय जनता को उनके 60 वर्ष से अधिक समय से जिन भवनों व पट्टों को टिहरी रियासत के समय से आवंटित किया गया था उन्हें आज अवैध का नाम दिया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस के विरोध में सोमवार एक महासभा आयोजित की है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी उपस्थित रहे।

वहीं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने महासभा की बैठक में सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि सरकार व हम जनता की इस समस्या के साथ मजबूती से खड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने दूरभाष के माध्यम से जिलाअधिकारी को वन विभाग के इस फैसले को ठीक करने व स्थानीय जनता को राहत देने मांग उठाई है। उन्होंने मामले में जल्द वन मंत्री एवं मुख्यमंत्री से भी एक से शिष्ट मंडल को मिलवाने व समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया ।

अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा शीशपाल चौहान, पूर्व सैनिक राजेश भारद्वाज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, राजेंद्र गुसाईं, रणवीर चौहान, कृतम पंवार,रघुवीर चौहान, प्रधान ज्येष्ठवादी शोधन सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रपाल राणा, प्रधान जोखणी रोशन लाल, प्रधान प्रतिनिधि नगाण गांव संतोष नौटियाल, पूर्व प्रधान खदालडा अमोल सिंह महर, क्षेत्र पंचायत सदस्य कामदा गणेश नौटियाल, पूर्व ग्राम प्रधान बनाड़ी कोमल सिंह पंवार, सुमन पंवार, सुरेश पाल सिंह महर, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम नेगी, पूर्व प्रधान बनाड़ी कोमल सिंह पंवार, पूर्व प्रधान जोखणी लक्ष्मण राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित रही।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *