Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

बार्सिलोना के पूर्व मिडफील्डर सर्जियो बुस्केट्स एमएलएस सीजन के अंत में लेंगे संन्यास

स्पेन और बार्सिलोना के पूर्व मिडफिल्डर सर्जियो बुस्केट्स

मियामी, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । स्पेन और बार्सिलोना के पूर्व मिडफिल्डर सर्जियो बुस्केट्स इस साल की मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) सीज़न के अंत में फुटबॉल से संन्यास लेने जा रहे हैं। इस घोषणा की पुष्टि उनके क्लब इंटर मियामी ने गुरुवार को की।

इंस्टाग्राम पर एक विदाई वीडियो में बुस्केट्स ने कहा, “मुझे लगता है कि अब अपने पेशेवर फुटबॉल करियर को अलविदा कहने का समय आ गया है। यह लगभग 20 सालों की अद्भुत यात्रा रही, जिसकी मैंने हमेशा कल्पना की थी।”

बुस्केट्स ने बार्सिलोना अकादमी से अपनी फुटबॉल यात्रा शुरू की और 2008 में सीनियर डेब्यू किया। उन्होंने क्लब के लिए 18 साल में 700 से अधिक मैच खेले और नौ ला लीगा खिताब तथा तीन चैंपियंस लीग ट्रॉफियां जीतीं। 2023 में उन्होंने मियामी का रुख किया और अपने पूर्व सह-खिलाड़ियों लियोनेल मेसी, जॉर्डी अल्बा और लुइस सुआरेज़ के साथ फिर से टीम में शामिल हुए। स्पेन की राष्ट्रीय टीम के लिए बुस्केट्स ने 143 मैच खेले और 2010 फीफा वर्ल्ड कप और यूरो 2012 जैसी बड़ी सफलताओं में सेंटर की कमान संभाली।

अपनी पीढ़ी के बेहतरीन डिफेंसिव मिडफिल्डर्स में से एक माने जाने वाले बुस्केट्स ने अमेरिका में लीग्स कप और सपोर्टर्स शील्ड भी जीती। वह अपना करियर मियामी की आगामी एमएलएस प्लेऑफ अभियान के साथ समाप्त करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *