भाजपा के पूर्व विधायक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

ममतेश शाक्य पूर्व भाजपा के पूर्व भाजपा

एटा, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) . एटा निवासी भाजपा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने sunday काे वरिष्ठ Superintendent of Police एटा से मिलकर फोन पर खुद को जान से मारने की मिली धमकी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई. इस संबंध में वरिष्ठ Superintendent of Police ने जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

पूर्व भाजपा विधायक ममतेश शाक्य निवासी सिंधी कॉलोनी एटा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन के साथ वरिष्ठ Superintendent of Police श्याम नारायण सिंह से मुलाकात की और बताया कि उन्हें फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा Saturday को फोन पर जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि जब वह Saturday को एक विवाह कार्यक्रम के लिए एटा से कार द्वारा आगरा सपरिवार जा रहे थे तो सांयकाल उनके फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी दी गई की तू Bihar चुनाव में उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के साथ बहुत चुनाव प्रचार में लगा रहा, तूने अच्छा नहीं किया. केशव प्रसाद मौर्या के साथ घूमना बंद कर दे अन्यथा तेरी हत्या कर दूंगा. मेरे द्वारा कॉल काट देने के पश्चात उसके द्वारा कई बार फोन किए गए और व्हाट्सएप पर भी केशव प्रसाद मौर्य के साथ के मेरे फोटो शेयर कर धमकियां दी गई गाली गलौज की गई.

वरिष्ठ Superintendent of Police द्वारा अज्ञात फोन नम्बर धारक के बारे में जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया है.

ममतेश शाक्य वर्ष 2007 एवं 2012 में जनपद कासगंज में बसपा के दो बार विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल हो गए थे. वर्ष 2017 मे पटियाली (जनपद कासगंज) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुने गये. वर्ष 2022 में ये इसी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडे परन्तु पराजित हो गये. पूर्व भाजपा विधायक को जनपद कासगंज से सुरक्षा प्रदान की गयी है.

Indian जनता पार्टी एटा के जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि कि वे sunday को ममतेश शाक्य के साथ वरिष्ठ Superintendent of Police एटा से मिले और फोन पर मिली धमकी के संबंध में पूरा घटनाक्रम उन्हें बताया. वरिष्ठ Superintendent of Police ने इस संबंध में गहनता से जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और हमें भरोसा है कि धमकी देने वाला शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.

—————

(Udaipur Kiran) / Vivek Upadhyay

Leave a Comment