
देहरादून, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पूर्व Chief Minister हरीश रावत की ओर से Saturday को देहरादून स्थित एक निजी भवन में गैरसैंण माल्टा प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता में न सिर्फ माल्टा बल्कि पहाड़ी चटनी और फल भी सजाए गए. रस व स्वाद के इस आनंद को सभी ने कभी न भूलने वाला क्षण बताया.
इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि Uttarakhandियत को बढ़ाने के लिए माल्टा पार्टी का आयोजन किया गया है. यह इसलिए किया गया ताकि लोग गैरसैंण, महलचोरी व अन्य स्थानों के माल्टे का स्वाद कभी भूल न पाएं. उन्होंने बताया कि Uttarakhand के स्थानीय फलों व खाद्य पदार्थों के प्रोत्साहन में गडेरी के गुटके, अमरूद, कीवी, पकौड़ी के साथ सिलबट में बनी हुई चटनी, रामगढ़ और लोहाघाट के माल्टे आदि के स्वाद का लुफ्त विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व ट्रेड यूनियन से जुड़े लोगो ने जमकर उठाया.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व Chief Minister हरीश रावत तब भी राज्य के उत्पाद व संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिये काम करते थे अब भी वे Uttarakhandियत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Uttarakhand के सरोकारों के प्रति उनका यह समपर्ण हम सबको प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि माल्टा व Uttarakhand के उत्पादों के प्रति हम सब इसके उत्पाद का सही मूल्य जनता को दिलाने के प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि हरीश रावत का माल्टा के लिए दस में दम नहीं पच्चीस से कम नहीं व नींबू के लिए नौ में दम नहीं बीस से कम नही के प्रस्तव का समर्थन करते हैं. हमारी सरकार आयेगी तो नीबू, माल्टा सहित अन्य उत्पादों के दामों पर इसी फार्मूले पर बढ़ोतरी करेंगे.
माल्टा प्रतियोगिता में महिला वर्ग में विजेता प्रथम उर्मिला थापा, द्वितीय मुन्नी वैशनवी, तृतीय स्थान पर पुष्पा पंवार व स्वाती नेगी रहीं. पुरुष वर्ग में प्रथम सूरज क्षेत्री, द्वितीय नरेन्द्र सिंह, तृतीय एसपी चौहान रहे. सभी विजेताओं को नींबू की माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल राम रतन नेगी व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने किया.
————–
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
