Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गंगोत्री के पूर्व विधायक ने शुरू किया जनसंपर्क, 2027 की तैयारी

गाजणा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पूर्व विधायक

उत्तरकाशी, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने आगामी वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। गंगोत्री विधानसभा के उपला गाजणा क्षेत्र में सजवाण ने जनसंपर्क व भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों का दौरा किया।

इस दौरान क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत भी किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सजवाण ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं, सुझाव व समसामयिक विषयों पर चर्चा की। क्षेत्रवासियों ने उन्हें जनसमस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर उन्होंने हर संभव सहयोग एवं समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने कहा कि गाजणा क्षेत्र हमेशा उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण व विकास कार्यों को गति देने का निरंतर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना ही उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य है।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *