Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट करते।

देहरादून, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन महंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद लिया।

गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचने पर परंपरागत तरीके से पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया गया। कोश्यारी ने एसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं। महंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जनमानस के बीच लोकप्रिय नेता हैं। राजनीतिक मामलों में उनकी गहरी समझ है। उनका विजन ही उनकी गहरी सोच का परिचायक है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *