Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

लूटपाट के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस का लोगो

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कैब बुक कराकर लूटपाट करने वाले गिरोह का द्वारका साउथ थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपितों को दबोचा है। इनकी पहचान गैंग सरगना अल्लादीन (21), जावेद (21), सोहिताब (20) और जुनैद (19) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से राजधानी में अलग-अलग जगह हुई डकैती की पांच वारदातें सुलझी हैं। आरोपित द्वारका सेक्टर-9 की कैब बुक कराते थे। बाद में सूनसान जगह पर पिस्टल दिखाकर कैब चालक को लूट लिया जाता था। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटी गई दो कार, तीन मोबाइल फोन, पिस्टल, कारतूस, कार की चाबियां, आरसी और अन्य सामान बरामद किया है। अल्लादीन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस अल्लादीन व बाकी अन्यों से पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह 26 सितंबर को द्वारका साउथ थाना एरिया में डकैती की एक सूचना कैब चालक ने दी थी। पीड़ित ने बताया कि कुछ लोगों ने सिग्नेचर ब्रिज से द्वारका सेक्टर-9 तक के लिए उसकी कैब बुक की। कैब रात करीब दो बजे जब द्वारका पहुंची तो अचानक एक अन्य अर्टिगा कार ने उनके आगे अपनी कार लगा दी।

इस बीच कार से उतरे युवक ने पीड़ित के सिर पर पिस्टल लगाकर उससे पर्स, मोबाइल फोन, कार की चाबी व अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि इनके साथ एक युवती भी मौजूद थी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की।

इस बीच टीम को सूचना मिली कि आरोपित छावला इलाके में आने वाले हैं। फौरन एक टीम का गठन किया गया। बाद में अर्टिगा कार सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लग। करीब 8 से 10 किलोमीट पीछा करने के बाद साहिताब और जुनैद को दबोच लिया। बाद में एक अन्य जावेद को गोयला डेरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *