Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: दुकान से सरसों चोरी करने पर महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर।

-आरोपियों ने दुकान के बाहर रखे टिन शेड से सरसों चोरी की थी

-आरोपी भजनलाल के खिलाफ पहले भी 53 अपराधिक मामले हैं दर्ज

-आरोपियों में अदालत में पेश करके भेजा गया जेल

गुरुग्राम, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एक दुकान से सरसों चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इस चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया था, जब दुकान के टिन शेड में सरसों की बोरी रखी हुई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शामिल एक आरोपी भजन के खिलाफ पहले से 53 अपराधिक केस दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार तीन नवंबर 2025 को एक व्यक्ति द्वारा पुलिस चौकी हेलीमंडी थाना पटौदी जिला गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में कहा गया कि 30 अक्टूबर 2025 की रात को अनाज मंडी हेली मंडी में उसकी दुकान से किसी अज्ञात द्वारा 18 से 20 कट्टे सरसों चोरी कर ली गई। इस शिकायत पर पुलिस थाना पटौदी में केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा फर्रुखनगर जिला गुरुग्राम की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में एक महिला आरोपी समेत चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपियों की पहचान अरविन्द निवासी गांव सुन्दरपुरा, जिला कोटपूतली, बहरोड़ (राजस्थान), भजनलाल उर्फ भजना (उम्र-36 वर्ष), चिडिय़ा पत्नी भजनलाल दोनों निवासी गांव कालर भैनी, जिला हिसार व मंजीत निवासी गांव कानीखोरी, जिला सीकर राजस्थान के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपी चोरी करने के आदतन अपराधी है।

आरोपी वेयर हाउस/मकान को टारगेट करते हैं। उसकी जाली काटकर अनाज चोरी करके ले जाते है। इस केस में भी आरोपियों ने दुकान के बाहर बने टीन शेड से सरसों के भरे कट्टों से 18 से 20 कट्टे सरसों चोरी करके ले गए थे। सरसों चोरी करने के बाद इन्होंने चोरी की गई सरसों को उकलाना की मंडी में 50 हजार रुपये में बेच दी।

आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी भजनलाल पर चोरी करने, लूटपाट करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम, मारपीट करने, अवैध हाथियार के बल पर लूट करने के तहत हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न जिलों में 53 केस दर्ज हैं। आरोपित महिला चिडिय़ा पर लूट करने के तहत एक केस जिला हिसार में व लूटपाट करने के तहत एक केस जिला फरीदाबाद में पहले भी दर्ज है। आरोपी मंजीत पर चोरी करने, लूटपाट करने, मारपीट करके लूट करने के तहत 12 केस हरियाणा व राजस्थान में पहले भी दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जा से 13 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *