Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट से चोरी करने वाले इंजीनियर सहित चार गिरफ्तार

निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट से चोरी करने वाले इंजीनियर सहित चार गिरफ्तार

नोएडा, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एलमुनियम की तार और कीमती सामान चोरी करने वाले गैंग का थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर इंजीनियर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 लाख रुपये कीमत का चोरी का तार बरामद हुआ।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आज एक सूचना के आधार पर थाना ईकोटेक-1 की पुलिस ने चेकिंग के दौरान जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कर रही टाटा कंपनी के साइट इंजीनियर के साथ चार आरोपितों को पकड़ा। आरोपित एक कैंटर में एयरपोर्ट की साइट से एल्युमिनियम की तार चोरी कर बेचने के लिए लेकर जा रहा था।

पुलिस ने उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगा कैंटर, उसमें भरा करीब 15 लाख रुपये कीमत का तार और एक कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान साइट इंजीनियर शिवम शर्मा निवासी ग्राम लालपुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़, गाड़ी चालक इरशाद अहमद, गाड़ी का हेल्पर मोहम्मद सिराज और कबाड़ी इजहार उर्फ सोनू निवासी ग्राम टिकरिया जिला सिद्धार्थ नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दो आरोपित इंजीनियर की मिलीभगत से साइट से तार चोरी कर कबाड़ी इजहार को बेचते थे। पुलिस इनके बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *