विवाहिता की हत्या के आरोपित पति समेत चार गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित पुलिस अभिरक्षा में

जौनपुर, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . यूपी के जौनपुर में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव में 30 नवम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिले विवाहिता के शव के मामले में मायके से आई उसकी भाभी सरिता पत्नी सुजीत की तहरीर पर पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी.

इस क्रम में गौराबादशाहपुर पुलिस को Monday को उस वक्त सफलता मिली जब मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपित ससुरालीजन बिथार मोड पर किसी वाहन का इंतजार कर कहीं फरार होने के प्रयास में हैं. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

बिथार गांव अनुसूचित बस्ती निवासी मनोज की शादी 2019 में बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ निवासी पूनम से हुई थी. 30 नवम्बर को मनोज गांव में गया हुआ था, वापस आने पर अपनी पत्नी पूनम को आवाज दिया. कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. आशंका वश रोशनदान से झांक कर देखा तो छत में लगे कुंडे में फंदे पर पूनम का शव लटका हुआ था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था.

इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अपर Superintendent of Police ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपित पति मनोज, ससुर हरिनाथ, देवर प्रदीप और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Leave a Comment