Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

लाखों की अवैध आतिशबाजी व बारूद संग चार गिरफ्तार

बबीना थाना क्षेत्र में एसडीएम व सीओ
गुरसरांय थाने में गिरफ्तारी
थाना मऊरानीपुर में गिरफ्तार व्यक्ति

–पुलिस व प्रशासन कर रहा ताबड़तोड़ छापेमारी

झांसी, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस के बारूद बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी करने वालों पर प्रशासन की नजरें टेढ़ी हैं। इसके चलते गुरुवार की शाम से लेकर अब तक जिले के तीन अलग-अलग स्थानों से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लाखों का माल भी बरामद किया है।

बबीना थाना क्षेत्र के बबीना खास व खैलार में एसडीएम गोपेश तिवारी और सीओ सदर आसमा वकार ने छापेमारी की कार्रवाई की। वहां विजय सहगल और रतन सहगल के गोदाम पर छापा मारा। यहां से प्रशासन की टीम को चार सौ किलो से भी ज़्यादा आतिशबाजी मिली। जब एसडीएम ने दोनों लोगों से आतिशबाजी से जुड़े लाइसेंस और दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद मौके पर ही आतिशबाजी और गोदाम को सीज कर दिया गया।

एडीएम गोपेश तिवारी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बबीना थाना क्षेत्र के दो व्यापारियों के गोदाम पर छापेमारी के दौरान चार सौ किलो से ज़्यादा आतिशबाजी पकड़ी गई है। दोनों लोग मौके पर लाइसेंस भी नहीं दिखा सके, जिसके बाद गोदाम और माल सीज कर दिया गया। साथ ही बबीना थाना प्रभारी को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

–यहां भी दो गिरफ्तार

अवैध विस्फोटक सामग्री भंडारण ओर बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसराय थाना पुलिस ने ग्राम आमली की ओर जाने वाले मार्ग पर आड़ी सड़क के पास से कांशीराम कॉलोनी गुरसराय निवासी साबिर उर्फ सोहिल को प्लास्टिक की बोरियों में अवैध विस्फोटक सामग्री ले जाते पकड़ लिया। जिसकी कीमत पचपन हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के साथ बिना प्रपत्रों की विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। वहीं अभियान में दूसरी ओर मऊरानीपुर थाना पुलिस ने पुरानी मऊ निवासी अमन राजपूत को नौ प्लास्टिक की बोरियों में भारी आवाज करने वाले प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद की। जिसकी कीमत एक लाख पचास हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *