Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सबंग में दो वैन की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

सबंग में एक्सीडेंट

पश्चिम मिदनापुर, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सबंग ब्लॉक के व्यस्त काटाखाली–सबंग राज्य सड़क पर मंगलवार रात दो वैन की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की वजह से सड़क पर लंबे समय तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, काटाखाली की दिशा से माल लेकर आ रही एक पिकअप वैन सबंग की ओर जा रही थी। आरोप है कि रुईनान बाजार के पास सड़क किनारे खड़ी एक छोटी “हाथी गाड़ी” को चालक ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे पिकअप वैन का नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ गया। अनियंत्रित वाहन सामने खड़ी एक अन्य छोटी हाथी गाड़ी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके जैसी आवाज सुनकर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाकर सबंग ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, एक की स्थिति गंभीर है बाकी तीन घायलों को विभिन्न चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

दुर्घटना के बाद काटाखाली–सबंग राज्य सड़क पर लंबा जाम लग गया। लगभग दो घंटे बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम के बाद भारी वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने गति नियंत्रण और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *