Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

रोहतक में कोहरे की मार:वाहनों की टक्कर में चार की मौत

फोटो कैप्शन 14आरटीके2 : खरखडा के पास नेशनल हाईवे 152 डी पर हुए हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे राहगीर ------------

रोहतक, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सर्दी की पहली धुंध ने रविवार को जिले में कोहराम मचा दिया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाया।

इस दौरान आसपास के गांव के लोगों ने भी ने भी हादसों में घायल लोगों की मदद की। रविवार सुबह धुंध इतना ज्यादा थी कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सडक़ पर वाहन कछुए की तरह रेंगते हुए नजर आए। धुंध के चलते खरकखड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे 152 डी पर कई वाहन आपस में टक्करा गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे घायल लोगों को वाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि खरखड़ा के पास वाहन टकराने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है और आशीष पुत्र सुरेश निवासी रानीला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर इस बारे में पता किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार सुबह घना कोहरा था और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था तभी नेशनल हाइवे 152 डी पर एक के बाद एक वाहनों की आपस में भिडंत हो गई। करीब एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिडे है और कई लोग घायल हुए है और दो युवकों की मौत भी हुई है। वहीं गांव पहरावर के पास जलेबी चौक के पास भी धुंध के चलते आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए है। अलग अलग जगह पर हुए हादसों में घायलों को उपचार के लिए पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सर्दी के मध्यनजर कोहरे से बचाव के लिए वाहन चालकों के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भी एडवाइजरी जारी की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *