
भोपाल, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के सागर जिले में Monday की रात सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रुरावन के पास दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही छानबीला थाना पुलिस और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए बंडा अस्पताल भेज दिया है, वहीं, घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
छानबीला थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, एक बाइक बंडा से शाहगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक शाहगढ़ से बंडा की ओर आ रही थी. इसी दौरान ग्राम रुरावन के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन पर सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी कमलकिशोर मौर्य ने बताया कि तीन मृतकों की पहचान गौरव (22) पुज्ञ रामस्वरूप निवासी रुरावन, आनंद (23)पुत्र रतिराम अहिरवार और गोलू बंसल (17) दोनों निवासी ग्राम खटोरा के रूप में हुई है. वहीं, घायल और एक मृतक की जानकारी जुटाई जा रही है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.
(Udaipur Kiran) तोमर
