Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

गिरफ्तार किया गया आरोपित

फरीदाबाद, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना सैंट्रल पुलिस ने खाताधारक को नागोर राजस्थान से काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-19, फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 अक्टूबर को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें वर्क फ्रोम होम कर पैसे कमाने बारे कहा गया था और मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद वो एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड गई। जहां उसे टास्क के बारे में बताया गया और कहा गया कि तीन टास्क के बाद उसे मेम्बरशिप लेनी होगी और हर टास्क के बदले उसे 50 रू दिये जायेगे। जिसे बाद उन्होंने टास्क के नाम पर दो लाख 42 हजार रुपए ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिछपाल (27) निवासी गांव पिपलिया, नागौर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिछपाल ने बीए की पढाई कर रखी है और खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था। रिछपाल के खाता में ठगी के एक लाख चार हजार रुपए आये थे। आरोपी को गुरुवार अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *