Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

निःशुल्क करिअर मार्गदर्शन एवं महा-संगोष्ठी का आयोजन 14 सितंबर को

Vipra Foundation

उदयपुर, 08 सितंबर (Udaipur Kiran News)। विप्र फाउंडेशन, जो ब्रह्म समाज का वैश्विक संगठन है, ने सम्पूर्ण विप्र समाज के विद्यार्थियों के लिए जयपुर स्थित क्षिप्रा पथ, मानसरोवर पर परशुराम ज्ञानपीठ की स्थापना की है। इस 6 मंजिला भवन का भव्य उद्घाटन 6 सितंबर 2025 को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच. आर. दवे ने बताया कि भवन के उद्देश्यों के अनुरूप अब एक विशाल करिअर मार्गदर्शन संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। यह संगोष्ठी विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए आयोजित होगी, ताकि वे आईएएस, आरएएस जैसी उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें। इसमें देश-प्रदेश के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव सीधे साझा करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

  • तारीख: 14 सितंबर 2025, रविवार

  • समय: प्रातः 10 बजे

  • स्थान: परशुराम ज्ञानपीठ, क्षिप्रा पथ, मानसरोवर, जयपुर

यह संगोष्ठी आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरपीएस और पुलिस सब-इंस्पेक्टर जैसी सेवाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक पहल होगी।

शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने बताया कि सीमित सीटों के कारण इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र पंजीकरण कराएं। संगोष्ठी के बाद 500 विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें आर्थिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए विद्यार्थी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 8690149423 / 8660835837।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *