Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

गोविंद देवजी मंदिर में निशुल्क श्रीलक्ष्मी महायज्ञ रविवार को

गोविंद देवजी मंदिर में निशुल्क श्रीलक्ष्मी महायज्ञ रविवार को

जयपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी सान्निध्य में पंच दिवसीय दीपोत्सव के अंतर्गत रूप चतुर्दशी, रविवार, 19 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से नि:शुल्क महालक्ष्मी-गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली वैदिक विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराएगी।

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और दरिद्रता, रोग-शोक नाश के लिए श्रीलक्ष्मी गायत्री महामंत्र से विशिष्ट हवन सामग्री आहुतियां अर्पित कराई जाएंगी। श्रीवृद्धि के लिए कमल गट्टा और खीर से भी अग्नि देवता का आहुतियां प्रदान की जाएंगी। श्रद्धालुओं को पूजन-हवन सामग्री नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। किसी भी वस्तु को साथ लाने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि अधिक लाभ के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने घर से कपूर, लौंग, इलायची और गुगल धूप ला सकते हैं।

समय की पाबंदी की सीख देेने के उद्देश्य से यज्ञ स्थल पर सुबह आठ तक प्रवेश करने वाले वाले श्रद्धालुओं को दीपावली पूजन का चित्र, गोमय सामग्री, सुहाग की सामग्री नि:शुल्क उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। इन सब सामग्री को शनिवार शाम को संध्या झांकी में ठाकुरजी के श्रीचरणों में रखकर गंगा जल से अभिसींचन किया जाएगा। गायत्री परिवार राजस्थान के मुख्य ट्रस्टी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यज्ञ के दौरान धन के ज्ञानपूर्वक सदुपयोग पर विशेष उद्बोधन भी होगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *