Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हुआ ताजा हिमपात

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हुआ ताजा हिमपात

श्रीनगर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंगलवार दोपहर को कश्मीर घाटी के कई इलाकों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण ताजा हिमपात हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा के गुरेज, बारामूला के गुलमर्ग और कुपवाड़ा के मच्छिल सहित उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज दोपहर ताजा हिमपात हुआ। अगले 24 घंटों में भारी वर्षा की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश या हिमपात हो सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में बदलाव से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कर्मचारियों और मशीनों को तैयार रखा है। ताजा हिमपात के बावजूद घाटी में असामान्य रूप से गर्म शीतकाल जारी है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान मौसमी औसत से तीन से चार डिग्री अधिक बना हुआ है।

मौजूदा समय में कश्मीर घाटी ‘चिल्लई-कलां’ नामक 40 दिनों की अत्यधिक ठंड की अवधि से गुजर रहा है। इस दौरान रात का तापमान आमतौर पर हिमांक बिंदु से तीन से आठ डिग्री नीचे चला जाता है। हालांकि वर्तमान आंकड़े सामान्य पैटर्न से भिन्न हैं।

(Udaipur Kiran) / सुमन लता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *