सीमांत सेवा फाउंडेशन का धारचूला में नेत्र शिविर

दर्जनों लोगों के होंगे निशुल्क आंख के ऑपरेशन

पिथौरागढ़, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . ब्लॉक सभागार धारचूला में Saturday को सीमांत सेवा फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ढाई सौ लोगों के नेत्रों के परीक्षण किए गए. 90 लोगों को निशुल्क नजदीक के चश्मा, 100 लोगों को दवा वितरित किया गया.

ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉक्टर अभिलाष ने बताया कि शिविर में 10 लोगों के आंख में मांस बढ़ना पाया गया. 70 लोगों में मोतियाबिंदु पाया गया. जिसमें 66 मरीजों को सीमांत अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए लाया गया है. इस दौरान फार्मासिस्ट पंकज पंत आयुष्मान को-ऑर्डिनेटर पंकज कुमार, गौरव बोरा व मल्टी टास्किंग देवेंद्र भट्ट राजेंद्र उप्रेती राजेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे.

(Udaipur Kiran) / संतोष दरियाल

Leave a Comment