गाजोलडोबा बाजार का होगा कायाकल्प

गाजोलडोबा बाजार का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते खगेश्वर राय

जलपाईगुड़ी, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . गाजोलडोबा बाजार में जल्द नया मार्केट कॉम्प्लेक्स बनेगा और पूरे बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. Saturday को राजगंज के विधायक व गाजोलडोबा डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन खगेश्वर राय ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया.

उन्होंने बताया कि करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बाजार का नवीनीकरण किया जाएगा. अब तक आठ दुकानों का निर्माण पूरा हो चुका है और आगे और दुकानें बनाई जाएंगी. परियोजना पूरी होने पर व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटकों के लिए बाजार और अधिक आकर्षक बनेगा.

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a Comment