Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

सादगी से मनाया गया गायत्री परिवार प्रमुख का 75वां जन्मदिव

शुभकामनाएं देते हुए

हरिद्वार, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या का 75वाँ जन्मदिवस रूप चतुर्दशी को सादगी के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस विशेष अवसर पर शांतिकुंज, हरिद्वार सहित देश विदेश में स्थापित पांच हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थानों में विशेष हवन आदि हुआ।

संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी, शिवप्रसाद मिश्र, देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या, गायत्री तपोभूमि मथुरा के व्यवस्थापक मृत्युजंय शर्मा सहित शांतिकुंज के कार्यकर्ता भाई-बहिनों, देसंविवि परिवार एवं गायत्री विद्यापीठ के बच्चों सहित देश-विदेश से पधारे श्रद्धालुओं ने पुष्प गुच्छ आदि भेंटकर सुस्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की।

शांतिकुंज सहित अखिल विश्व गायत्री परिवार ने प्रातःकाल सामूहिक गायत्री महामंत्र जप एवं यज्ञ से किया, तो वहीं डॉ. प्रणव पण्ड्या के जीवन के विभिन्न प्रेरणादायी प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित की गयी। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या पिछले कई दशकों से वैज्ञानिक अध्यात्मवाद, संस्कार क्रांति तथा नवयुग निर्माण जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में चेतना का संचार कर रहे हैं।

वे एक विख्यात विचारक, लेखक एवं वैज्ञानिक हैं और युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात कर उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने लाखों साधकों, श्रद्धालुओं एवं युग निर्माण अभियान से जुड़े लोगों ने इस विशेष अवसर पर अपने-अपने स्थानों पर यज्ञ, जप, सेवा कार्य आदि के माध्यम से शुभकामनाएँ अर्पित करने किया, तो वहीं संत सम्प्रदाय एवं राजनीति के स्थापित हस्ताक्षरों ने भी अपनी शुभकामनाएं भेंट कीं। यूएसए, कनाडा, यूके, स्वीडन सहित अनेक देशों सहित मुंबई, दिल्ली, दक्षिण भारत, बिहार, झारखण्ड, उप्र, आदि प्रांतों से आये हजारों साधकों ने बधाई दी।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *