Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

सुशीला कार्की सरकार के खिलाफ जेन जी समूह का दूसरे दिन भी प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ जेन जी प्रदर्शन

काठमांडू, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री सुशीला कार्की सरकार के खिलाफ जेन-जी समूह का विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है।आंदोलनकारी 8 और 9 सितंबर को हुए विद्रोह के बाद गठित पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाकर कल से ही आंदोलन कर रहे हैं।

इस समय मैतीघर में प्रदर्शन जारी है, जहां मिराज ढुंगाना और निकोलस भुसाल सहित अन्य प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड के भीतर रहकर विरोध जता रहे हैं। आंदोलनकारी समूह ने अंतरिम प्रशासन के प्रति अपनी असंतुष्टि दोहराते हुए संकेत दिया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक दबावमूलक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मिराज ढुंगाना ने कहा कि जेनजी की भावना के विपरीत सरकार आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, इसलिए प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को इस्तीफा देना चाहिए। इस मांग को लेकर जेनजी आंदोलनकारियों ने मंगलवार को भी काठमांडू के मैतीघर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने “जेनजी की मांगें पूरी करो”, “जेनजी की मांग चुनाव नहीं, सुशासन है” जैसे नारे लिखे प्लेकार्ड प्रदर्शित किए। प्रशासन की अनुमति के बिना प्रदर्शन होने के कारण पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद आंदोलनकारी प्रदर्शन करते रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *