गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोले- लोकतंत्र में अब परिवारवाद के खत्म होने का समय आ गया

डिंडौरी में भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के आवास पर पहुंचे गिरिराज सिंह
डिंडौरी में भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के आवास पर पहुंचे गिरिराज सिंह

डिंडौरी, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) . भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि पिछले छह चुनावों में कांग्रेस के जितने विधायक जीते हैं, उतने तो अकेले Bihar चुनाव में भाजपा के निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अब परिवारवाद की राजनीति के अंत का समय आ गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के पहले ही कह दिया था कि चुनाव के बाद लालू यादव का परिवार बिखर जाएगा. अब कोई पार्टी परिवारवाद से नहीं चल सकती. उन्होंने यह भी जोड़ा कि इंदिरा गांधी के बाद राजीव और संजय का परिवार पहले ही बिखर गया था और अब ‘एक ही परिवार बचा है’.

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने यह बातें डिंडौरी में मीडिया से बातचीत करते हुए कही. वे Madhya Pradesh के चार दिवसीय प्रवास के तीसरे दिन Monday को अमरकंटक से लौटते वक्त अल्प प्रवास पर डिंडौरी पहुंचे थे. यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. वे शहपुरा से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी.

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘दिवालियापन का शिकार’ हो गए हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल विदेश की धरती पर प्रधानमंत्री और देश को ‘गाली’ देते हैं और ‘दुश्मन जैसा व्यवहार’ करते हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि विश्व का कोई देश इसका मुकाबला नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस खात्मे की ओर है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक नया इतिहास बना रही हैं._______________

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment