पानीपत में करंट लगने से युवती की मौत

पानीपत, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत के गांव नौल्था में फ्रिज साफ करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नीलम घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसने घर में रखे फ्रिज को साफ करना शुरू किया। फ्रिज खोलकर अंदर सफाई करते ही उसे अचानक तेज करंट लगा और वह अचेत हो गई।
परिजनों ने तुरंत नीलम को एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां 15 दिसंबर की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मंगलवार को युवती का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को दिए बयान में युवती के पिता प्रदीप ने बताया कि उनकी बेटी नीलम की मौत हुई फ्रिज की सफाई करते समय करंट लगने से हुई।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा



