युवती ने फांसी लगाई हालत गम्भीर,लोहिया में भर्ती

लोहिया में भर्ती युवती

पिता फंदे से उतार कर ले आया अस्पताल

फर्रुखाबाद ,9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . थाना कमाल गंज क्षेत्र में घरेलू कलह से तंग आकर युवती ने फांसी लगा ली. गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

थाना क्षेत्र के गांव कुँवरपुरा के रहने वाले रामनिवास की पुत्री पूजा (20) ने फांसी लगा ली. बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया.

पिता रामनिवास ने बताया कि पुत्री को फांसी से उतार कर वह अस्पताल ले आये. उसकी पुत्री ने क्यों फांसी लगाई, यह उसे जानकारी नहीं है.

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर प्रभात वर्मा ने बताया कि युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है. थाना कादरी गेट पुलिस को सूचना भेज दी गई है.

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Leave a Comment