Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत में रोडवेज बस अड्डे पर युवती का अपहरण

थाना सेक्टर 29 पानीपत फाइल फोटो

-दो नामजद आरोपिताें के खिलाफ केस दर्ज

पानीपत, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत शहर के नए बस स्टैंड के पास सिवाह पुल के नीचे रविवार शाम एक 19 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपिताें के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाई ने पुलिस से बहन को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

महेंद्रगढ़ जिले के गांव बलाना निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी दादी और बहन के साथ उत्तर प्रदेश के डिंडुखेड़ा से लौट रहे थे। शाम के समय जब वे पानीपत के नए बस स्टैंड स्थित सिवाह पुल के नीचे पहुंचे तो एक काले रंग की ब्रेजा कार (एचआर 60 पी 0548) उनके पास आकर रुकी। कार में सवार अंकित और मनोज, जो दोनों पानीपत के गांव चुलकाना के निवासी हैं, ने जबरन उसकी बहन को कार में खींच लिया। परिजनों के विरोध के बावजूद आरोपित उसकी बहन को लेकर मौके से फरार हो गए।

अजय ने डायल 112 पर कॉल करके बहन के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-29 पुलिस ने मौके का मुआयना किया। आरोपिताें के खिलाफ पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई ऋषिप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

आरोपिताें को पकड़ने और युवती को सुरक्षित बरामद करने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस कार के नंबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *