Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

जीकेसी 01 फरवरी को मनाएगा स्थापना दिवस, देश-विदेश में होगा भव्य आयोजन

जीकेसी के बैठक का जारी फोटो
जीकेसी के बैठक का जारी फोटो

नई दिल्‍ली/पटना, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस देश और विदेश में 01 फरवरी, 2026 को एक साथ मनाएगा। जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने मंगलवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक की अध्यक्षता में यहां आयोजित बैठक में की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में बिहार सरकार में एकमात्र कायस्थ मंत्री के पद पर रहे नितीन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसका स्वागत किया गया।

दीपक अभिषेक ने बताया कि जीकेसी ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार भी व्यक्त किया। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव यह रहा कि 01 फरवरी 2026 को जीकेसी का स्थापना दिवस देश-विदेश में एक साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन न केवल भारत के विभिन्न राज्यों में बल्कि विदेशों में भी जीकेसी की इकाइयों द्वारा समानांतर आयोजित किया जाएगा। पटना में इस अवसर पर बृहत स्तर पर केंद्रीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे।

पटना में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए कई गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई है। वेन्यू चयन-शहर के प्रमुख स्थल पर आयोजन। जीकेसी बैलून लॉन्च-गुब्बारों के सहारे जीकेसी का झंडा आकाश में लहराया जाएगा। सभी आयोजन स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन। एक साथ दीप से दीप जलाना-एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक। कलाकारों की प्रस्तुति-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां। पूजा समितियों और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान-कायस्थ समाज से जुड़े संगठनों और विशिष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस बैठक में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन, राष्ट्रीय संयोजक धनंजय प्रसाद, संगठन सचिव बलराम श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। जीकेसी का यह स्थापना दिवस आयोजन कायस्थ समाज की एकता, सांस्कृतिक पहचान और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनेगा। देश-विदेश में एक साथ होने वाला यह कार्यक्रम समाज को जोड़ने और भावी पीढ़ी को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *