Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गोदियाल ने अग्निवीर योजना को बताया युवाओं के साथ धोखा

बूंदीधार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का स्वागत करते स्थानीय लोग व कार्यकर्ता

पौड़ी गढ़वाल, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले के राठ क्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गणेश गोदियाल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

रविवार को राठ क्षेत्र के जगतपुरी चौथान, बूंगीधार आदि इलाकों का भ्रमण करते हुए गोदियाल ने कहा कि चौथान क्षेत्र से सबसे अधिक युवा फौज में भर्ती होते थे। यहां सेना के बडे बडे पदों से हुए रिटायर्ड हुए अधिकारी रहते है। कांग्रेस के जमाने में भर्ती हुए सैन्य अधिकारी व कर्मचारी हर महीने पेंशन के लिए जाते थे लेकिन सरकार ने अग्निवीर योजना लागू कर पूरे देश के युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया है। आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर विपक्षी पार्टियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के वोट काटे जाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में काग्रेस के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य भी गिनवाएं।

इस मौके पर थलीसैंण ब्लाक के अध्यक्ष अमर सिंह, विक्रम रावत, चौथान अध्यक्ष दामोदर नेगी, लक्ष्मी, रेवती चौंडियाल, ललित मोहन भारती, नारायण दत्त रतूड़ी, प्रताप रमोला, लक्ष्मी देवी, रमेशचंद्र, मान सिंह, सुरेंद्र, मनवर भंडारी, राजेंद्र भंडारी, रामसिंह, जगत सिंह, नंदन सिंह, राजेश सिंह आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *