Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BUSINESS

सोना 10 ग्राम ₹1,01,506 के ऑलटाइम हाई पर, चांदी भी रिकॉर्ड कीमत पर – जानिए 28 अगस्त का ताजा रेट और ट्रेंड

सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी जारी है। 28 अगस्त को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोना 622 रुपए चढ़कर 1,01,506 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी 1,240 रुपए बढ़कर 1,17,110 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,15,870 रुपए प्रति किलो पर थी।

gold price

बड़े शहरों में सोने की ताजा कीमतें (10 ग्राम):

  • दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,02,750 | 22 कैरेट – ₹94,200

  • मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,02,600 | 22 कैरेट – ₹94,050

  • कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,02,600 | 22 कैरेट – ₹94,050

  • चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,02,600 | 22 कैरेट – ₹94,050

  • भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,02,500 | 22 कैरेट – ₹94,100

सोना इस साल ₹25,344 महंगा
1 जनवरी 2025 से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए से 25,344 रुपए बढ़कर 1,01,506 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, चांदी भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 31,093 रुपए बढ़कर 1,17,110 रुपए पर आ गई है। पिछले साल (2024) सोने की कीमत में 12,810 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

कितना और जा सकता है दाम?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ और जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते गोल्ड को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। डिमांड बढ़ने से इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, जबकि चांदी 1 लाख 30 हजार रुपए प्रति किलो के पार जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है, जिससे कैरेट की शुद्धता का पता चलता है। उदाहरण: AZ4524.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *