घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक

प्रतीकात्मक चित्र

New Delhi, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) की मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होने के पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. इस उतार-चढ़ाव का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी साफ-साफ नजर आ रहा है. सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट का शिकार हो गया. चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन इजाफा हो गया. चेन्नई सर्राफा बाजार में आज सोना सबसे ऊंचे भाव पर बना हुआ है.

सर्राफा बाजार में आज की गिरावट के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,29,430 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,18,640 रुपये से लेकर 1,19,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है. इसके अलावा 18 कैरेट सोना 97,070 रुपये से लेकर 99,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है. सोना के विपरीत चांदी की कीमत में उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है.

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,29,580 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,29,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,18,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,29,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,19,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है. इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,29,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,18,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,18,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,18,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,18,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,18,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,29,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,18,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.

—————

(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक

Leave a Comment